Driving Licence: Online Apply कहां होगा?
Driving Licence: Online Apply करने के लिए सारथी परिवहन वेबसाइट (parivahan.gov.in) पर जाएं, अपना राज्य चुनें, और Apply for Learner Licence या Apply for Driving Licence को चुने। आवेदन फॉर्म भरें आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे आधार, पते का प्रमाण) अपलोड करें, शुल्क का भुगतान करें और ऑनलाइन टेस्ट दें।
Drving licence Online आवेदन की प्रक्रिया:
वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले सारथी परिवहन सेवा की वेबसाइट ,https://parivahan.gov.in/sarathiservice8/sarathiHomePublic.do पर जाएं।
राज्य चुनें: अपनी निवास के अनुसार अपना राज्य चुनें।
आवेदन चुनें: Apply for Learner Licence या Apply for Driving Licence’ (अगर आपके पास पहले से लर्नर लाइसेंस है) वहां के विकल्प पर क्लिक करें।
विवरण भरें: अपनी जानकारी, जैसे नाम, पता और जन्म तिथि भरें। Aadhar Authentication (यदि उपलब्ध हो) का उपयोग कर सकते हैं।
Document upload करें: जरूरी I’d, जैसे पहचान पत्र, पते का प्रमाण और आयु प्रमाण पत्र upload करें। कुछ मामलों में फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करना पड़ता हैं।
शुल्क का भुगतान करें: Online आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैं।
Drving Licence: Online Test दें, Learning Licence के लिए Online test दें। यह टेस्ट आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर दे सकते हैं।
Driving test के लिए बुक करें: Learning licence मिलने के बाद, आप एक निश्चित समय बाद driving test के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं, और यह टेस्ट ड्राइविंग टेस्ट के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में जाकर देना होगा।
RTO पर जाएं: driving test के दिन, आपको अपने जरूरी दस्तावेज़ और payment की रसीद लेकर RTO जाना होगा।
Driving test पास करें: driving test पास करने के बाद, आपका driving licence जारी कर दिया जाएगा।
कौन बनवा सकता है Driving licence?
Driving licence बनवाने के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग बनवा सकते हैं [two wheelers के लिए 16 वर्ष की आयु में भी आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए माता-पिता (अभिभावक) की सहमति आवश्यक है]। इसके बाद भी, आवेदक का शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है, और उसे लिखित परीक्षा (लर्नर लाइसेंस टेस्ट) और व्यावहारिक ड्राइविंग परीक्षा दिलानी होगी।
Driving licence: बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या-क्या है?
आईए देखते हैं Driving licence बनवाने के लिए क्या-क्या दस्तावेजे आवश्यक है?
Driving licence बनवाने के लिए पहचान प्रमाण (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड), पते का प्रमाण (जैसे राशन कार्ड, बिजली बिल), और उम्र के प्रमाण (जैसे 10th मार्कशीट या birth certificate) की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, passport photo, हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी और एक चालू मोबाइल नंबर भी जरूरी है।
Driving licence: बनाने में कितना पैसा लगेगा?
Driving licence बनाने के लिए लगभग 2,500 से 3,000 रुपए लग सकता है।
Learner’s Licence Application: ₹150-₹200
Learner’s Licence Test Fee: ₹50
Driving Test Fee: ₹300
Issuance of New Driving Licence: ₹200-₹500
Renewal of Driving Licence (before expiry): ₹200-₹400
Renewal after Grace Period: ₹300 + penalty charges
International Driving Permit (IDP): ₹1,000
Duplicate Driving Licence: ₹200-₹250
Addition of New Vehicle Class: ₹500
Driving School Licence Issue and Renewal: 1,000
Driving Licence के प्रकार हैं।
Driving Licence के चार प्रकार हैं।
Learner’s licence: यह नया वाहन चालकों के लिए होती है,जो की स्थाई licence नहीं बनवा सकते उनके लिए Learning licence बनता है, और यह 6 months के लिए होता है, वह उसके बाद स्थाई Licence बनवा सकते हैं।
Parmanent licence: यह एक स्थाई licence है जो Driving test करने के बाद ही जारी किया जाता है। इसे अपने खुद के driving के लिए हो या व्यवसाय driving के लिए हो दोनों ही तरह के लिए यह लाइसेंस बनवा सकते हैं।
Commercial licence: यह उन लोगों के लिए है जो व्यवसायिक काम करते हैं जैसे ट्रक बस टैक्सी आदि। इसके लिए 18 वर्ष से अधिक आयु होना चाहिए तथा आठवीं पास होना भी आवश्यक है। इस लाइसेंस को हर तीन वर्ष में नया करना पड़ता है। इसके अंदर भी चार प्रकार के licence होते हैं।
Light motor vehicles
Medium goods vehicles
Heavy transport vehicles
Heavy motor vehicles
International Driving permit: यह एक अंतरराष्ट्रीय licence है, जो कि भारत से बाहर के देशों में गाड़ी चलाने के लिए अति आवश्यक है। यह परमिट 150 से अधिक देशों में शिकार किया जाता है। यह 1 साल के लिए बना होता है।