प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है?
दोस्तों आपको बता दे कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2016 में की गई थी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया से इस योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वच्छ ईंधन (LPG) उपलब्ध कराना है, जिससे वे धुएं से भरे चूल्हों से मुक्ति पा सकें और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। पहले चरण में 10 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत जारी किए गए थे। साथ ही अब उज्ज्वला 2.0 के तहत भी दिसंबर, 2024 तक 2.34 करोड़ से ज्यादा कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की मुख्य विशेषताएं कौन कौन सी है?
आपको बता दे कि यह ईंधन कोयला, लकड़ी या उपले के बजाय स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना है जो कि परिवार में महिला मुखिया के नाम पर Connection BPL (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड, SC/ST परिवारों को मुफ्त LPG connection 2200 रुपये 14.2 kg Cylinder के लिए 1300 रुपये 5 kg cylinder के लिए मिलता है इसके अलावा आपको यह भी बता दे कि Beneficiaries को ब्याज मुक्त कर्ज की सुविधा भी मिलती है।
इसके साथ ही इस लोन से LPG चूल्हे के लिए पैसा (1 बर्नर स्टोव के लिए 565 रुपये, 2 बर्नर स्टोव के लिए 990 रुपये) मिलते हैं Connection लगाने के साथ पहली बार LPG Cylinder Refill मुफ्त रहता है
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता क्या होना चाहिए:
1. भारत की सभी महिलाएं जिनकी अब उम्र 18 वर्ष से अधिक है वह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।
2. महिलाओं का भारत का निवासी होना जरुरी है।
3. महिलाओं के पास BPL कार्ड होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के परिवार BPL category में आने वाले परिवार, अति पिछड़ा वर्ग
4. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं का स्वयं का बैंक खाता भी होना चाहिए।
5. बैंक खाते का आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
6. यदि परिवार पहले से योजना का लाभ ले रहा है तो उस परिवार की महिला को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
घोषणा के अनुसार इन गरीब परिवार को मिलेंगे LPG cylinders:
अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत लाभप्राप्त कर सकते हैं।
चाय बागान जनजाति वाले लोग,
पिछड़ा वर्ग की महिलाएं,
सेक्शन-11 की सूची में आने वाली महिलाएं,
बीपीएल कार्ड धारी महिलाएं,
वनवासी परिवार,
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की महिलाएं.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए जरूरी दस्तावेज:
1. आधार कार्ड
2. निवास प्रमाण पत्र (अगर आधार पर यही पता है तो जरूरत नहीं)
3. पासपोर्ट साइज फोटो
4. राशन कार्ड
5. जाति प्रमाण पत्र
6. उज्ज्वला कनेक्शन के जरिए e-KYC जरूरी
7. असम और मेघालय के लिए केवाईसी जरूरी नहीं है
8. बैंक अकाउंट नंबर और IFSC Code
9. BPL प्रमाणपत्र या SECC सूची में नाम
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
आप इस योजना का Benefit उठाने के लिए इसे 2 तरह के माध्यम से डाल सकते है जिसमें से पहला Online माध्यम और दूसरा offline माध्यम से।
Online माध्यम:
STEP-1
इस उज्ज्वला योजना के official portal पर जाएं Apply for New Ujjwala 2.0 Connection पर क्लिक करें अब जिस Gas Agency के जरिए आप उज्ज्वला का Connection लेना चाहते हैं, उसे चुनें आप Indane, Bharat Gas या HP Gas में से कोई भी चुन सकते हैं
STEP-2
अब जिस भी एजेंसी को आप चुनते हैं, उसके लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा अपना नाम, मोबाइल, ई-मेल भरकर आगे मांगी गई जानकारी भरें और रजिस्टर करें रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें
STEP-3
अपना राज्य, जिला, पिन कोड, एजेंसी का नाम चुनें e-KYC की प्रक्रिया को पूरा करें अपने राशन कार्ड वगैरह की जानकारी भरें परिवार के सदस्यों की जानकारी को भरें कौन सा सिलेंडर लेना चाहते हैं, वो चुनें बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड भरें रेफरेंस नंबर को सेव करके रख लें और फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें फॉर्म और सारे डॉक्यूमेंट्स के साथ एजेंसी में जाकर मिलें
Offline माध्यम:
इसके लिए केवाईसी फॉर्म को डाउनलोड करना होगा इसके लिए Annexure | Self Declaration form की भी जरूरत पड़ेगी Annexure II Mechanic Pre Installation चेक का फॉर्म भरें और अब आवेदन फॉर्म को अच्छे से भरें, बैंक अकाउंट की जानकारी भरें।
इसके साथ ही सारे मांगे गए दस्तावेजों को साथ में अटैच करें पास के LPG Distributor के पास जाकर फॉर्म को जमा करा दें।
उज्ज्वला योजना का पैसा कैसे मिलता है?
आपको बता दे कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का पैसा DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में आता है। मान लीजिए आपने 850 रुपये में गैस सिलेंडर खरीदा तो साल में 12 सिलेंडर के लिए प्रति सिलेंडर 550 रुपये से ज्यादा जितना भी पैसा आपने दिया है. वो परिवार की महिला मुखिया के खाते में आ जाएगा।
उज्ज्वला योजना के लिए गैस एजेंसी का पता कैसे चलेगा?
अगर आप अपने नजदीक की गैस एजेंसी का पता लगाना चाहते हैं तो उसकी जानकारी ऑनलाइन मिल जाएगी। उसके लिए आपको लॉगिन करना होगा और उसके बाद आपको जानकारी मिल जाएगी।